Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का सैनी सरकार पर तंज, प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का सैनी सरकार पर तंज, प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर जमकर निशाना साधा है। हुड्डा ने यहां तक कह दिया कि प्रदेश में जिस प्रकार से क्राइम को रोकने को लेकर यह सरकार नाकाम है इसको विधान सभा में कांग्रेस पार्टी जोर शोर से उठाएगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरेगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने रोहतक आवास पर एक प्रेस वार्ता कर कहा कि आज प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बहुत ही  खराब हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन लगातार क्राइम बढ़ रहा है। प्रदेश में रोजाना मर्डर और फिरौती के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि रोहतक में कल किस प्रकार से सरेआम गोलियां मार एक हत्या कर दी गई। प्रदेश में 60के करीब गैंग सक्रिय है। प्रदेश में क्राइम में नम्बर वन है यह मै नहीं बल्कि केंद्र सरकार की एजेंसी के आंकड़े है।

हरियाणा में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है- हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है सभी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।वहीं सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता है।आज आए दिन व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। इस प्रदेश सरकार का अपराधियों और अपराध को रोकने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह सरकार क्राइम को रोकने के लिए नाकाम है।विदेशों में बैठे कितने गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है सरकार बताए यह कितने विदेशों में बैठे गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। भाऊ गैंग कैसे वारदातों को अंजाम दे रहे है।हम प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर विधान सभा में मुद्दा उठाएंगे और जरूरत पड़ेगी तो सड़कों पर भी प्रदर्शन करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धरने पर बैठे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का तीखा वार, जेपी नड्डा बोले- सिर्फ फुटेज खाने की भूख है

BJP Lashesh Out On Rahul Gandhi:जंतर-मंतर पर पैलेट गन चलाने के आरोप को लेकर राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वह साहिल नाम के युवक को लेकर बैठे हुए हैं और एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने उनपर तीखा हमला बोल दिया है।

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर मिलते ही उनके बेटे जग प्रवेश कुमार अस्पताल पहुंचे। सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- हर नागरिक के लिए न्याय और लोकतंत्र के अधिकार की लड़ाई जारी रखूंगा

Delhi News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राहुल गांधी ने एक पोस्ट को अपने पिता को याद किया और उनके संकल्प को याद कर काम करने का वादा भी किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast