Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी और इनलो पर साधा निशाना, कहा- इनेलो बीजेपी की बी टीम, पहले भी बीजेपी को वोट किया है

HARYANA NEWS: भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी और इनलो पर साधा निशाना, कहा- इनेलो बीजेपी की बी टीम, पहले भी बीजेपी को वोट किया है

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने रविवार को रोहतक में कहा कि आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक जमीनी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है और इस फैसले की चारों तरफ सराहना हो रही है। हुड्डा यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। वहीं हुडा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर इनलो सुप्रीमो अभय चौटाला पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अभय चौटाला की कांग्रेस बीजेपी से नहीं बनती है तो वे स्पष्ट करे कि वे राज्यसभा चुनाव में किस को वोट करेंगे क्योंकि विधान सभा में उनके दो विधायक है। वे पीछे भी बीजेपी को वोट करते आए है वे बीजेपी की बी टीम है।

विदेश नीति के मुद्दे पर बोलते हुए हुड्डा ने तेल आयात जैसे फैसलों पर अमेरिकी दबाव का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की नीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि तेल जैसे बुनियादी फैसलों के लिए भी सरकार को दूसरे देशों से प्रमाण लेना पड़ रहा है। यह एक आजाद देश की संप्रभुता पर सवाल खड़ा करता है।महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर भारी बोझ पड़ा है और आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है।

हरियाणा बजट पर बोले हुड्डा

हरियाणा के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि यह बजट नहीं बल्कि कोरी लफ्फाजी है। उनके मुताबिक भाजपा सरकार ने हरियाणा को 5.56 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई पर नियंत्रण, रोजगार सृजन, किसानों की एमएसपी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय के नाम पर नए मेडिकल कॉलेज, सड़क, पुल और अन्य परियोजनाओं के लिए भी पर्याप्त फंड का प्रावधान नहीं किया गया है।

धान घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में सिर्फ छोटे कर्मचारियों को फंसा रही है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उनका कहना था कि हजारों करोड़ के इस घोटाले को छोटे कर्मचारी अंजाम नहीं दे सकते, इसके पीछे प्रभावशाली लोगों की भूमिका हो सकती है।आलू और भावांतर योजना को लेकर भी हुड्डा ने सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसान अपनी फसल मंडियों में लाते हैं, कीमतें गिरा दी जाती हैं और गोदामों में पहुंचते ही वही उत्पाद महंगे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना के नाम पर किसानों को कोई वास्तविक राहत नहीं मिलती।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं। हाल ही में बैंक और धान घोटाला चर्चा में है, जबकि इससे पहले शराब, भर्ती, किलोमीटर स्कीम, बिजली मीटर, बाजरा खरीद और रजिस्ट्री जैसे कई मामलों में भी घोटालों के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जांच कमेटियां तो बना देती है, लेकिन उनकी रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं होती।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें