Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद में अप्रेटिंस पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद में अप्रेटिंस पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद में अप्रैटिंस के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

क्र.सं.    ट्रेड का नाम    शिक्षुओं की संख्या
1.    डीजल मैकेनिक    13
2.    विद्युतकार    02
3.    मशीनिस्ट/टरनर    04
4.    वेल्डर    03
5.    पेंटर    02
6.    कोपा    02
7.    स्टेनो हिंदी    02

Also read: CET Group D Notification: हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

इच्छुक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन लिंक https://www.apprenticeshipindia.gov.in/login पर दिनांक 18.06.2026 से 28.06.2026 तक कर सकते हैं। आवेदन के समय उम्मीदवार अपना फोटो, आधार, आईटीआई विभाग द्वारा जारी की गई आई.टी.आई. पास की मूल अंक तालिका, जाति प्रमाण-पत्र व आवासीय प्रमाण-पत्र भी अपलोड करें व उम्मीदवार अपनी ई-मेल आई.डी. सही लिखें। कोई भी आवेदन सीधे तौर पर कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपरोक्त पदों को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। चयन के लिए नियम व शर्तें:-

Also read: CET Group D Notification: हरियाणा में ग्रुप डी भर्ती के लिए किन किन लोगों को बनवाने हैं डोमिसाइल और जाति प्रमाण पत्र, देखें पूरी लिस्ट

आवेदन के समय उम्मीदवार पूर्ण प्रोफाइल भरेंगे।
उम्मीदवार हरियाणा का मूल निवासी हो।
उम्मीदवार ने जिस ट्रेड से आई.टी.आई. पास की है, केवल उसी ट्रेड में आवेदन करेगा।
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 28.06.2026 उपरान्त दिनांक 30.06.2026 से 01.07.2026 तक कार्यालय में गठित कमेटी के समक्ष अपनी प्रोफाइल मूल दस्तावेज व आई.टी.आई. अंकों का मिलान करवाएगा। इसके लिए कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार इस दौरान कमेटी के समक्ष दस्तावेज का मिलान नहीं करवाएगा तो उसकी उम्मीदवारी पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
शिक्षुओं का चयन आई.टी.आई. से प्राप्त अंकों की मेरिट अनुसार किया जाएगा।
शिक्षुता ग्रहण कर चुके उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को निश्चित तिथि पर कार्यग्रहण करना होगा तथा उन्हें ई-मेल द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
अंतिम सूची दिनांक 06.07.2026 को जारी की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले- आज के विद्यार्थी ही कल के नायक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज, 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast