Search KhabarFast

Press ESC to close

Rewari News: शादी की रात लुटेरी दुल्हन आभूषण और कैश लेकर हुई फरार, यूपी के मंदिर में हुए थे सात फेरे

Rewari News: शादी की रात लुटेरी दुल्हन आभूषण और कैश लेकर हुई फरार, यूपी के मंदिर में हुए थे सात फेरे

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी से एक लुटेरी दुल्हन सुहागरात के अगले ही दिन आभूषण और कैश लेकर फरार हो गई। शादी के लिए बिचौलिए ने पीड़ित से 2लाख रुपए लिए थे। अब दुल्हे ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रेवाड़ी के बावल में खंडोडा गांव निवासी दुल्हे जलदीप ने बताया कि बहरोड़ के बालपुर गांव निवासी राजबीर से पिता की मुलाकात हुई थी। राजबीर ने शादी करवाने के लिए यूपी के सोहले नामक युवक से मिलवाया। सोहले के बारे में बताया कि वह कई शादियां करवा चुका है। पिता को भी सोहले ने कहा कि तेरे बेटे की शादी अच्छी जगह शादी करवा देगा।यूपी निवासी सोहले मई माह में पिता को अपने गांव लेकर गया, जहां पर उसने कई रिश्ते दिखाए। 25मई को पूजा के साथ रिश्ता पक्का कर दिया। बिचौले सोहले व लड़की के परिजनों ने 2लाख रुपए मांगे थे। उस समय 50हजार रुपए कैश दे दिए। बाकी के पैसे शादी के समय देने की बात कही।

3जून को परिवार किराए की गाड़ी लेकर उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के पाती गांव पहुंचे, जहां लड़की के परिजनों ने शादी के सामान की लिस्ट बनाकर दी। जिसमें साढे 8हजार रुपए के कपड़े, 21हजार की ज्वैलरी लेकर आए। 4जून को वहीं पर हिंदु रीति रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद बिचौले सोहले ने 1लाख रुपए नकद व 50हजार रुपए अकाउंट में लिए। रात के समय दुल्हन पूजा पति के साथ कमरे में चली गई। सुबह देखा तो पूजा गायब मिली। आसपास तलाश की, कोई सूचना नहीं मिली। घर आकर देखा तो आभूषण व 20हजार कैश भी चोरी मिला। पहले तो परिवार अपने स्तर पर तलाश करता रहा, बिचौलिया के पास भी गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ तो अब पुलिस को शिकायत दी है।

तलाश में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी केमुताबिक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दुल्हन और आरोपी बिचौलिए की तलाश की जा रही है। पीड़ित के बताए पते पर भी पुलिस छापेमारी करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 60 लाख की रंगदारी, 10 रुपये का आधा नोट भेजकर दी धमकी, ड्राइवर का बेटा गिरफ्तार

Delhi News:दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक कारोबारी से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताकर कारोबारी के परिवार को धमकाया। WhatsApp पर धमकी भरे मैसेज भेजने के साथ ही आरोपी ने डर पैदा करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने 10 रुपये के नोट को लैमिनेट करवाकर दो हिस्सों में काटा और उसका आधा हिस्सा एक लिफाफे में रखकर कारोबारी के घर पहुंचा दिया।

Delhi News: दिल्ली में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वीजा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तीनों निर्धारित 15 दिनों की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रुके हुए थे। यह कार्रवाई पहाड़गंज के शोरा कोठी स्थित होटल सुदर्शन पैलेस में चलाए गए विशेष वीजा वेरिफिकेशन अभियान के दौरान की गई।

लुधियाना में रोड रेज पर फायरिंग, नशे में धुत युवकों ने मारी गोली, पुलिस ने बरामद की i-20

Ludhiana Road Rage Firing: लुधियाना में रोड रेज की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली टक्कर के बाद वीडियो बनाने पर 5 युवकों ने एक शख्स को गोली मार दी। फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के पास हुई इस फायरिंग में 37 साल के क्लाउड किचन संचालक शरद गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में नाभि के ठीक ऊपर लगी और पीठ से आर-पार निकल गई। उन्हें तुरंत DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी सर्जरी की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast