
रोहतक: दो साध्वियों के रेप और दो हत्याओं में सजाआफता कैदी और सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 31 दिन पैरोल खत्म होने के बाद सुनारिया जेल पुलिस सुरक्षा के बीच वापस लौट आया है। राम रहीम को 17 जून को पैरोल दी गई थी। जोकि कल पैराल समाप्त हो गई थी।
पैरोल के इन दिनों में राम रहीम बागपत यूपी के आश्रम में रहा । राम रहीम पर हरियाणा सरकार मेहरबान रही। राम रहीम की पैरोल कल खत्म हुई उसे कल जेल आना था मगर वह आज शाम के 4 बजकर 55 मिनट पर जेल पहुंचा। करीब छ महीने पहले पंजाब विधान सभा चुनाव में पिछली 21 पैरोल पर रखी थी शर्ते मगर इस बार बिना शर्त के दी गई थी 31 दिन की पैरोल है। इस बार गुरमीत ने सत्संग ही नही किए बल्कि एक एल्बम भी जारी की।
इस बार राम रहीम अपने अनुयायियों से मिला है। इस बार राम रहीम को पुलिस सुरक्षा में लाया जा रहा तो जेल मोड़ पर एक बाइक सवार आ गया जिसे पुलिस वालो ने धमका कर रुकवाया। पैरोल पर आए राम रहीम असली नकली मामले पर राम रहीम ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा कि हम पतले क्या हुए लोग हमे नकली कहने कहने लगे। ऑनलाइन सत्संग देते हुए राम रहीम ने कहा कि सत्संग सुन रहे हमारे समर्थकों को पता है की हम उनके गुरु है। बाकी माननीय कोर्ट ने याचिका खारिज कर अपना जवाब दे दिया है।
Leave a comment