
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में जिला सेशनजज को जान से मारने की धमकी देने का मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कल ही मेल पर सेशन जज को अशब्द और जान से मारने की धमकी दी थी । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कारण का पता किया तो पुलिस को आरोपी के एक केस की सुनवाई सैशन जज की कोर्ट में चल रही थी। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
आर्य नगर थाना रोहतक के पुलिस एसएचओ रोहतास सिंह ने बताया कि कल सैशन जज की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है। जज साहब ने शिकायत में जान से मारने की धमकी की शिकायत दी थी। आरोपी ने सैशन जज की मेल पर जान से मारने की उनकी ऑफिसियल मेल पर भेजा गया है। आरोपी का नाम आशुतोष चौधरी सामने आया है अभी साइबर सेल की मदद से इस केस को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी आशुतोष रोहतक शहर की सन सिटी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी का केस जज साहब की कोर्ट में चल रहा था इसी को लेकर जज साहब को अभद्र भाषा और जान से मारने की मेल भेजी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Leave a comment