
जाखल: हरियाणा के जाखल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरियाणा-पंजाब सीमा पर पुलिस ने दो युवकों को 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर फिलहाल जेल में बंद कर दिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।
जिला पुलिस कप्तान के आदेशों पर पूरे जिले भर में नशे पर लगाम लगाने के लिए चलाए अभियान के तहत जाखल पुलिस और सीआईए टोहाना टीम के सायुक्त प्रयास से हरियाणा पंजाब सीमा जाखल तलवाड़ा रोड रेलवे फाटक के नजदीक दो युवकों को 40 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया है। दोनों युवक जाखल के रहने वाले है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एन डी पी एस धारा के तहत मामला दर्ज कर काबू किए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी शादी राम ने बताया की सीआईए पुलिस और जाखल थाना पुलिस द्वारा जाखल तलवाड़ा रोड पर दो युवकों को प्लास्टिक थैले सहित काबू किया। तलाशी लेने पर उसमे से 40 किलोग्राम गांजा मिला। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायलय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे या गांजा तलवाड़ा से कालिया नामक युवक से ले कर आए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि कालिया को जल्द काबू किया जाएगा।
Leave a comment