Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप को लूटा; सेल्समैन को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप को लूटा; सेल्समैन को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने देर रात एक पेट्रोल पंप पर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले सेल्समैन को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद CCTV कैमरे का रुख बदलकर गल्ले में रखी नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाकर मौके से फरार हो गए।

सेल्समैन को पीटकर बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार, हथियारबंद बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां मौजूद सेल्समैन को धमकाते हुए बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। लूट से पहले बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे का रुख बदल दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने गल्ले में रखी नकदी निकाल ली। जाते-जाते बदमाशों ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया और फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान पेट्रोल पंप का मालिक पीछे बने कमरे में सो रहा था। सामने बदमाश आराम से लूटपाट करते रहे, लेकिन उसे घटना की भनक तक नहीं लगी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर पानीपत की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गन्नौर की गोशाला में खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में समाए दो मासूम भाई, परिवार में मचा कोहराम

Haryana News: हरियाणा के गन्नौर शहर के शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास 108 गोशाला में दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की जान चली गई। दोनों के शव वीरवार शाम को गोशाला परिसर में खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में मिले। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली गांव के रहने वाले संदीप के सात वर्षीय बेटे सागर और छह वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है। संदीप गोशाला में चारा डालने का काम करते हैं। वह एक दिन पहले ही परिवार के साथ गोशाला में आए थे।

Petrol-Diesel News: पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, डीजल पर घटी; क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर, जानिए

Petrol-Diesel News: केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में जारी अस्थिरता के बीच पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क बढ़ाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर निर्यात शुल्क घटाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। संशोधित दरें 16 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को इन शुल्कों में संशोधन किया गया था।

UP News: उम्र का फासला 45 साल, फिर भी प्यार! रामसुगर और रानी राजपूत की कहानी वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत के बीच प्रेम संबंध होने की खबर सामने आई है। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast