हरियाणा में बढ़ रहे अपहरण के मामले!, एक मासूम की कीमत 15 लाख

हरियाणा में बढ़ रहे अपहरण के मामले!, एक मासूम की कीमत 15 लाख

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई हैं। जहां एक 8 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के द्वारा एक पत्थर में चिट्ठी लपेट कर फेंकी थी, जिसमें 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। आरोपियों के तरफ से पैसों के लिए दो दिन का समय दिया गया था, साथ ही धमकी देते हुए कहा गया था कि अगर पुलिस को इस बारें में भनक तक लगी तो बच्चें की लाश मिलेगी।

हालांकि परिजनों के मुताबिक घर के बाहर दीवार पर लिख दिया गया कि पैसे तैयार हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई हैं। पुलिस ने भी देरी न करते हुए शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 364A के तहत केस दर्ज कर लिया हैं और कार्रवाई शुरूकर दी हैं। इसके अलावा पुलिस ने बच्चे की तलाश भी शुरु कर दी हैं।

पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई रिकॉर्डिंग के मुताबिक पशुबाड़ा में दोपहर करीब ढाई बजे बच्चे की मां को चिट्ठी गई थी, जिसे चिट्‌ठी मिली थी। मगर मां से कुछ ही देर पहले पिता शिवकुमार भी गया था। मगर उन्हें वह चिट्‌ठी नहीं मिली। पिता के जाने के बाद पशुबाड़े की ओर कोई आया भी नहीं यानि पुलिस इस बात का शक जता रही हैं कि चिट्ठी पशुबाड़े के ऊपर बने मकान की छत से फेंकी गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस की पांच टीम लग गई है। जिनमें सीआईए वन, टू और थ्री समेत सेक्टर 13-17 थाना व साइबर सेल टीम शामिल हैं।

Leave a comment