Panipat Fire: धागा फैक्टरी में लगी जबरदस्त आग, 2 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Panipat Fire: धागा फैक्टरी में लगी  जबरदस्त आग, 2 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Panipat Fire: हरियाणा के पानीपत में एक धागा फैक्टरी में आग लग गई। इस हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए। साथ ही 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल लोग इलाज के रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक,  पानीपत के बलाना गांव में शिव फैब्रिक नाम की एक धागा फैक्ट्री में बीती रात 12 बजे  आग लग गई। हादसे में सुमित और तसमिल नाम के दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अन्य तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। फैक्ट्री में रखा लाखों का समान भी जलकर राख हो गया। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया।दमकल की 20 गाडियां मौके पर पहुची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े 5 बजे दमकल ने आग पर काबू पाया।

दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

बताया जा रहा है कि दो मृतकों में से 32 वर्षीय सुमित दो बहनों का इकलौता भाई था। सुमित के बड़े भाई की 11 साल पहले मृत्यु हो गई थी। दो साल बाद मां का भी देहांत हो गया था। सुमित के पिता की भी कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। सुमित के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।

Leave a comment