
पानीपत: हरियाणा के पानीपत की पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चली। मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जबकि, पुलिस की सरकारी गाड़ी पर गोली लगी है। कई राउंड फायर के बीच पानीपत सीआईए 2 ने दो घायल समेत तीन बदमाशों को काबू कर लिया।
बदमाशों को वहां से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां दोनों घायल बदमाश उपचाराधीन है। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरु कर दी है। बदमाशों ने प्रारंभिक पूछताछ में तहसील कैंप के ड्राइवर मोहित सोनी का अपहरण, लूटपाट और हत्याकांड का खुलासा हुआ है। इसके अलावा भी बदमाशों ने दूसरी वारदात खुली है।
सनौली एरिया के गावं शमशाबाद में हुई मुठभेड़
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए सनौली एरिया के गांव शमशाबाद में दबिश दी। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों की पहचान आशोक लोहारी व नरेश निवासी विजय नगर, रोहतक के रुप में हुई है। इन दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। दोनों सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। जबकि तीसरा आरोपी फिलहाल सनौली थाना की जेल में बंद है।
14 अक्टूबर को की थी आरोपियों ने बरेजा कार बुक
थाना तहसील कैंप में 15 अक्टूबर को राजेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह प्रीतविहार कॉलोनी का रहने वाला है। उसने एक ब्रेजा कार ली हुई है। कार का उसका बेटा मोहित सोनी चलाता था। 14 अक्टूबर को मोहित बुकिंग के लिए फोन आने पर गांव रसलापुर के लिए गया था।
शाम करीब 7:30 बजे मोहित ने घर पर फोन कर बताया कि रसलापुर में उसे सवारियां मिल गई है। मोहित ने बताया था सवारियों ने गाड़ी बुकिंग के लिए ऑनलाइन खाते में 290 रुपए डलवा दिए है। यहां से बुकिंग लेकर वह झज्जर के लिए जा रहा है।
बहालगढ़ पहुंचने के बाद मोहित की कोई लोकेशन नहीं आई। यह मामला सवारियों के बैठने के बाद हुआ है। उसके लड़के मोहित को गाड़ी सहित अपहरण कर लिया गया है। राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
Leave a comment