
पलवल: हरियाणा के पलवल जिले सीआईए होडल ने मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ कर करोड़ों रुपए की कीमत के गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपी ट्रक में पशु चारे के बीच गांझे को उड़ीसा के विजयनगर से लाये थे। लगभग 800 किलोग्राम गांजा पत्ती की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पलवल एसपी राजेश दुग्गल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एन्टी-नारकोटिक सैल, होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह की टीम को मादक पदार्थ तस्करी के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में बिनौला खल भरी हुई है और उसने मादक पदार्थ से भरे कट्टे भी मौजूद हैं। ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार हैं, जोकि मादक पदार्थ तस्करी का धंधा करते है और फिलहाल विजय नगर,उडीसा से गांजा पतती लेकर पलवल की ओर आ रहे हैं जो कोसीकलां जिला मथुरा (यूपी) होते हुए होड़ल के रास्ते मेवात की तरफ़ जाएंगे। सूचना मिलते ही टीम ने एनएच-19 पर उझीना ड्रेन के पास नाकाबंदी की गई।
लगभग चालीस-पचास मिनट बाद एक ट्रक नंबर RJ11GB-7981 कोसीकलां की तरफ से आता दिखाई दिया। ट्रक को काबू कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और मादक पदार्थ की ठोस सूचना पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी एसडीओ सिंचाई विभाग लखन सिंह को की मौजूदगी में टर्की तलाशी ली गई तो उसमें से बिनौला खल के कट्टो के नीचे से चौबीस प्लास्टिक के टेपशुदा कट्टे बरामद हुए, जिनमें मादक पदार्थ भरा हुआ था। सभी कट्टों का कांटे पर वजन किया गया तो उनमें से सात सौ उन्नास किलो आठ सौ ग्राम (749.800KG) गांजा पतती को बरामद किया गया।
एसपी पलवल ने बताया कि ट्रक व बरामद मादक पदार्थ गांजा पत्ती को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना होडल में अभियोग पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों का पिछला अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पता लगाये जाने के लिये आरोपियों को रिमांड पर लिया जायेगा।
Leave a comment