Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में कंडक्टर की गई जान

Haryana News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में कंडक्टर की गई जान

Bus-Truck Collides: हरियाणा में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाइवे -44 पर शनिवार तड़के हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा सड़क पर खड़े ट्रक में वोल्वो बस के टकराने के कारण हुआ।

बता दें कि मृतक बस चालक और अन्य सभी घायल बस में सवार थे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए बस ड्राइवर को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल किया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को लगभग सुबह छह बजे मिली। जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीजीआई रोहतक किया गया रेफर

बता दें कि हादसे में बस कंडक्टर अमन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा ड्राइवर निकेश की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बता दें कि चालक और परिचालक अमृतसर के निवासी थे। इसके अलावा घायलों में दिल्ली के ही एक परिवार के तीन लोग शामिल हैं। ये सभी अमृतसर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली आ रहे थे।

बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

पुलिस के मताबिक, मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि वोल्वो बस रात में अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस जब राई में पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस के पास फ्लाइओवर के पास पहुंची तो सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत, अभी जेल से नहीं आ पाएगा बाहर

Sukesh Chandrashekhar Gets Bail:महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुकेश पर करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप है और ठगी के मामले में ही उसे जेल जाना पड़ा है। उसका नाम बॉलीवुड स्टार से भी जुड़ा है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है।

चुनाव आयोग जल्द शुरू कर सकता है वोटर लिस्ट संशोधन का तीसरा चरण, 22 राज्यों में तैयारी

चुनाव आयोग जल्द ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा और अंतिम चरण शुरू कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया इस महीने होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद शुरू की जा सकती है।

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर...LPG कालाबाजारी पर सख्ती, 1 लाख छापे; हजारों सिलेंडर जब्त

मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध का असर अब भारत में एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई पर भी पड़ने लगा है। बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार और Ministry of Petroleum and Natural Gas ने देशभर में कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast