Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में धमाके की धमकी, CM सैनी समेत कई ठिकाने निशाने पर

Haryana News: अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में धमाके की धमकी, CM सैनी समेत कई ठिकाने निशाने पर

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के जारिए दी गई है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे मेल में अंबाला से दिल्ली जा रही ट्रेनों में धमाके किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी ई-मेल के जरिए धमकी दिए जाने का दावा किया गया है।

धमकी में अंबाला के केंद्रीय विद्यालय को उड़ाने की बात भी कही गई है। साथ ही पंजोखड़ा साहिब मामले को लेकर भी धमकी दी गई है। मेल में अंबाला और हांसी के बीच के इलाके में बम धमाका करने की धमकी का भी उल्लेख बताया जा रहा है।

धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। संबंधित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है और धमकी की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में 14 यात्री घायल

Rewari Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बस और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 14 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुसिल की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्तपाल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई।

Uttarakhand News: चमोली टनल हादसे में 22 में 19 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले, 3 अब भी फंसे; CM धामी ने लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में बीती रात जहां हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन सुंरग में पानी और मलबा घुसने से कई मजदूर फंस गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast