Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: AI से बिगाड़े नेताओं के चेहरे तो भड़कीं श्रुति चौधरी, कार्रवाई की कही बात

Haryana News: AI से बिगाड़े नेताओं के चेहरे तो भड़कीं श्रुति चौधरी, कार्रवाई की कही बात

Haryana News: हरियाणा के भिवानी के तोशाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने एक तरफ कांग्रेस के चुनाव आयोग और कथित वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाए, तो दूसरी तरफ विभागीय बैनर में AI के जरिए नेताओं की तस्वीरें तैयार किए जाने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। श्रुति चौधरी ने कहा कि अगर नेताओं की वास्तविक तस्वीरें उपलब्ध हैं तो AI से चेहरे बदलकर या बिगाड़कर बैनर तैयार करना सही प्रथा नहीं है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही।

तोशाम में कार्यक्रम के दौरान जब श्रुति चौधरी से चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के लगातार विरोध प्रदर्शन और कथित वोट चोरी के आरोपों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल खड़े किए। श्रुति चौधरी ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि वोट चोरी हुई है, तो सबसे पहले तोशाम से ही इसकी जांच और कार्रवाई की बात होनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से गांव-गांव जाकर लोगों से पूछने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के साथ वोट चोरी हुई है तो उसकी जानकारी सामने आनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान श्रुति चौधरी से जब उनके विभाग के एक बैनर में AI से तैयार की गई तस्वीरों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। सवाल उठाया गया कि जब मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और खुद मंत्री की वास्तविक तस्वीरें उपलब्ध हैं, तो AI से ऐसी तस्वीरें क्यों बनाई गईं, जिनमें चेहरों का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है। इस पर श्रुति चौधरी ने कहा कि वह खुद इस बैनर को देखकर आई हैं और अगर वास्तविक फोटोग्राफ उपलब्ध हैं तो इस तरह AI से तस्वीरें तैयार नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने इसे गलत प्रथा बताते हुए कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई शुरू करेंगी। जब आपके पास फोटोग्राफ्स उपलब्ध हैं, तो ये काम नहीं होना चाहिए। ये एक गलत प्रथा है और इसमें भी बिल्कुल मैं अब जारी करूंगी कि इस प्रकार का काम।

वहीं सिंचाई परियोजनाओं को लेकर श्रुति चौधरी ने कहा कि किसाऊ परियोजना लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे अब सरकार के स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत यमुना में लगभग 1300 क्यूसेक पानी आने की बात है, जिससे हरियाणा के टेल क्षेत्र तक पानी की आपूर्ति में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पानी के चैनलों में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए भी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्तर पर भी इस मामले की लगातार निगरानी की जा रही है।

जीरी की खेती में पानी की अधिक खपत को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस पानी के नुकसान को कम करने और उपलब्ध पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने पर है। इसी दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर और जल प्रबंधन से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा तोशाम बाईपास को लेकर उन्होंने बताया कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग गांवों को जोड़ने वाली सड़कों समेत अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया गया।

कुल मिलाकर तोशाम के कार्यक्रम में श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विरोध पर प्रतिक्रिया दी, वहीं AI से तैयार किए गए विभागीय बैनर को लेकर भी स्पष्ट तौर पर इसे गलत प्रथा बताते हुए कार्रवाई की बात कही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: 30 की उम्र के बाद BP जांच को न करें नजरअंदाज, आरती सिंह राव ने दिया संदेश

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज 'विश्व हृदय दिवस' के अवसर पर  राज्य के नागरिकों को दिल की सेहत के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के तहत जारी एक विशेष जन-जागरूकता संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) हृदय रोगों का सबसे बड़ा और रोके जाने योग्य जोखिम कारक है, जिसे एक 'साइलेंट किलर' भी माना जाता है। इस खतरे से बचने के लिए 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करानी चाहिए।

Haryana News: बागवानी प्रशिक्षण के लिए बड़ा मौका, उचानी संस्थान में अक्टूबर में 5 दिन की ट्रेनिंग, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Haryana News:  हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के अंतर्गत उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी (करनाल) द्वारा अक्टूबर 2026 माह में विभिन्न बागवानी विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरियाणा राज्य के सभी जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट kaushal.hortharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast