Search KhabarFast

Press ESC to close

Bank Holidays: गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा...अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा...अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October Bank Holidays List: हाल ही में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग समेत कई योजनाओं को लागू कराने के लिए 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया था, लेकिन हड़ताल से एक रात पहले इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU ने एक बैठक के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया। जिसके बाद से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप में चालू है। इल बीच अक्टूबर 2026 में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई राम पेंडिंग है तो उसे तुरंत निपटा लें। क्योंकि इस महीने गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा समेत कई क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले है। तो चलिए जानते है अक्टूबर में कितने दिन बैंक का कामकाज ठप रहेगा। 

Also read: Stock Market Crash: मंगलवार को शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला

यहां देखें साप्ताहिक छुट्टियों की लिस्ट

04 अक्टूबर - रविवार (देशभर के बैंक बंद रहेंगे)
10 अक्टूबर - दूसरा शनिवार (देशभर के बैंक बंद रहेंगे)
11 अक्टूबर  - रविवार (देशभर के बैंक बंद रहेंगे)
18 अक्टूबर - रविवार (देशभर के बैंक बंद रहेंगे)
24 अक्टूबर - चौथा शनिवार (देशभर के बैंक बंद रहेंगे)
25 अक्टूबर - रविवार (देशभर के बैंक बंद रहेंगे)

यहां देखें त्यौहारों की छुट्टियों की लिस्ट

02 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती (शुक्रवार - देशभर के बैंक बंद रहेंगे) 
17 अक्टूबर - महा सप्तमी (शनिवार - त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे) 
19 अक्टूबर - दुर्गा पूजा / महाअष्टमी / महा नवमी / अयुथ (सोमवार - त्रिपुरा, मिजोरम, कोलकाता, गुवाहाटी, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे) 
20 अक्टूबर - दशहरा (मंगलवार - देशभर के बैंक बंद रहेंगे) 
21 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (बुधवार - त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्कम, असम, केरल और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे) 
22-23 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दसैन) (गुरुवार - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे)  
26 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा / प्रवेश दिवस / महर्षि वाल्मीकि जयंती (सोमवार - त्रिपुरा, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे)  
29 अक्टूबर - करवा चौथ (गुरुवार - शिमला में बैंक बंद रहेंगे) 
31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (शनिवार - अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे) 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 29 September 2026: सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जानें आज का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 29 September 2026: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 0.1 फीसदी यानी 147 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले कारोबारी सत्र में यह 1,53,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4,153.20 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में टैक्स समेत सोने की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भी 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,50,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Stock Market Crash: मंगलवार को शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Crash: मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। निफ्टी 50 पिछले बंद भाव 22,780.25 के मुकाबले 22,732.45 पर खुला और 0.28 प्रतिशत गिरकर 22,715.55 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 72,633.68 पर खुला और 0.31 प्रतिशत यानी 600 अंकों की गिरवट के बाद 72,549.02 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast