Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, कहा- प्रदेश में पेट्रोल, डीज़ल और गैस की कोई कमी नहीं है

HARYANA NEWS: सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, कहा- प्रदेश में पेट्रोल, डीज़ल और गैस की कोई कमी नहीं है

HARYANA NEWSहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में कटौती की है और यह उस समय की है जब पूरी दुनिया में दाम बढ़ रहे हो। यह वैश्विक संकट है। सभी जगह दाम भी बढ़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस आपदा के समय में भी पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क कम करके हरियाणा प्रदेश और देश के लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है। इससे आम जनता के लिए पेट्रोल-डीज़ल के दाम स्थिर बने रहेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रदेश में पेट्रोल, डीज़ल और गैस की कोई कमी नहीं है। प्रदेश वासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। आप घबराकर खरीदारें करने से बचें। अफवाहें फैल रही हैं, अफवाहों से बचें। केंद्र सरकार ने राष्ट्र प्रथम नीति के दृढ़ संकल्प के साथकदम बढ़ाया है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। राज्य में कुल 4032 सरकारी पेट्रोल पंप संचालित है।जहां प्रतिदिन औसतन 4804 किलो लीटर पेट्रोल और 12003 किलो लीटर डीजल की बिक्री हो रही है।

गैस सिलेंडर पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 2 लाख सिलेंडर हो रहे हैं प्राप्त और लगभग 1 लाख 90 हजार सिलेंडर वितरित किया जा रहे हैं। कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी की जा रही है। अस्पतालों, स्कूलों व अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस की किसी प्रकार की कमी ना हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान में कुल 1 लाख 73 हजार कमर्शियल सिलेंडर का उपलब्ध स्टॉक है।

हरियाणा मजबूत स्थिति में है- सीएम

सीएम सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी के क्षेत्र में 70% आवंटन ढांचा बनाया गया। घरेलू एलपीजी की देश में की जा रही प्रोडक्शन को 40% से बढ़ा दिया गया ताकि इंपॉर्टेंस पर निर्भरता कम हो जाए। प्रदेश में कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में हरियाणा में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने पर ₹300000 प्रति किलोमीटर का लीज रेट 10 साल के लिए अग्रिम लिया जाता है। हमारी सरकार ने इसे ₹1000 प्रति किलोमीटर एक मुश्त करने का लिया निर्णय लिया जा रहा है। प्रदेश में पीएनजी के लिए 13 लाख 33 हजार 603 का निर्धारित किया गया है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में भी हरियाणा मजबूत स्थिति में है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, NCR चलाएगा 1,053 स्पेशल ट्रेन ट्रिप; यहां चेक करें रूट

त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 1,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की घोषणा की है।

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल यौन संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ घायल हो गया।

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP-उत्तराखंड-बंगाल में 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election Dates: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast