Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: निजी मेडिकल और पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश, तय फीस से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

Haryana News: निजी मेडिकल और पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश, तय फीस से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालयल ने राज्य के सभी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेजों तथा संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक धीरेंद्र खड़गटा (आईएएस) द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित संस्थानों को सरकार द्वारा संबंधित पाठ्यक्रमों एवं शैक्षणिक सत्रों के लिए निर्धारित व अधिसूचित फीस संरचना (शुल्क ढांचे) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी निजी संस्थान किसी भी छात्र या उनके माता-पिता/अभिभावक से सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित या अधिकृत राशि से अधिक किसी भी नाम या रूप में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क, शुल्क-अंश, जमा या अन्य राशि की मांग, संग्रह या वसूली नहीं करेगा। निदेशालय द्वारा सभी संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सरकार द्वारा निर्धारित फीस संरचना को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही छात्र से ली गई प्रत्येक राशि के लिए उचित रसीद जारी करना और वसूल किए गए सभी शुल्कों का पूरा रिकॉर्ड बनाए रखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने निर्देशों में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित शुल्क संरचना से बचने या उसे घुमा-फिराकर लागू करने के लिए किसी अन्य नाम या व्यवस्था के तहत कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, किसी भी छात्र या अभिभावक को किसी भी अनाधिकृत राशि के भुगतान के लिए दबाव, उत्पीड़न या किसी अन्य अनुचित व्यवहार का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए।

निदेशालय ने यह साफ कर दिया है कि निर्धारित शुल्क संरचना का उल्लंघन या इसमें किसी भी प्रकार का विचलन पाए जाने पर इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामले में दोषी पाए जाने वाले संस्थान के खिलाफ लागू कानूनों, नियमों, विनियमों और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों और निर्देशों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: 16 लाख रुपये खर्च कर कमाने इंग्लैंड गया 20 वर्षीय कवलजीत, दो महीने बाद ही मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

Haryana News: बेहतर भविष्य बनाने और परिवार का सहारा बनने की उम्मीद लेकर इंग्लैंड गए हरियाणा के इंद्री के गांव धमनहेड़ी के 20 वर्षीय युवक कवलजीत की अचानक मौत हो गई। करीब दो महीने पहले ही परिवार ने 16 लाख रुपये खर्च कर उसे इंग्लैंड भेजा था। बीती रात परिजनों के पास उसकी मौत की सूचना देने के लिए फोन आया तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में बड़ी लूट, नौकरानी ने दो साथियों के साथ परिवार को बनाया बंधक; सोना और लाखों की नकदी लेकर फरार

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के पॉश इलाके में एक नौकरानी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर घर के लोगों को बंधक बनाया और फिर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात को देर रात करीब 1 बजे अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast