Search KhabarFast

Press ESC to close

New Flyover: चंडीगढ़ से जीरकपुर तक बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

New Flyover: चंडीगढ़ से जीरकपुर तक बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

New Flyover: चंडीगढ़ शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर बॉर्डर तक ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने हेतु एक सलाहकार एजेंसी की नियुक्ति कर दी है।

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, सलाहकार एजेंसी अगले तीन महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। करीब 4.5 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

दो हिस्सों में बनेगा फ्लाईओवर

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए GMCH-32 चौक से सीधे जीरकपुर बॉर्डर तक एक ही फ्लाईओवर बनाना संभव नहीं है। इसकी प्रमुख वजह पोल्ट्री फॉर्म चौक के पास पहले से मौजूद रेलवे ओवरब्रिज है। इसी कारण परियोजना को दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा।

योजना के तहत पहला फ्लाईओवर ट्रिब्यून चौक क्षेत्र में बनाया जाएगा, जबकि दूसरा फ्लाईओवर रेलवे ओवरब्रिज के पास से शुरू होकर जीरकपुर बॉर्डर पर हाल ही में निर्मित फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा।

कई प्रमुख चौराहों पर कम होगा दबाव

इस परियोजना के पूरा होने के बाद पोल्ट्री फॉर्म चौक, हल्लो माजरा लालबत्ती और पुराने एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट जैसे व्यस्त क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

सिग्नल-फ्री होगा पूरा मार्ग

फ्लाईओवर निर्माण के बाद ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर बॉर्डर तक का मार्ग लगभग पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो जाएगा। वर्तमान में पीक आवर्स के दौरान इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लगने से कुछ मिनटों का सफर कई बार एक घंटे या उससे अधिक समय में पूरा होता है।

दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

परियोजना के तहत सलाहकार एजेंसी मौजूदा सड़क ढांचे का अध्ययन करेगी और विभिन्न डिजाइन विकल्पों का मूल्यांकन करने के बाद तकनीकी तथा आर्थिक दृष्टि से सबसे उपयुक्त मॉडल की सिफारिश करेगी। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पर प्रारंभिक कार्य इसी महीने शुरू होने की संभावना है और अगले दो वर्षों के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण के कारण 6 की गई जान

Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण 6 लोगों की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्ऱॉली पर लगभग 50 लोग सवार थे।

Uttarakhand News: मसूरी में भीषण जाम से हाहाकार, पहाड़ों पर ट्रैफिक सिस्टम चरमराया; घंटों फंसे रहे पर्यटक

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पर्यटन सीजन के बीच भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मसूरी में हालात ऐसे बन गए हैं कि सड़कें जाम से पूरी तरह ठप हो गईं और वाहन रेंगते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार, वीकेंड और गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंचे, जिसके चलते शहर के प्रवेश मार्गों से लेकर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast