Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पदले के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान धूलभरी तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल और यमुनानगर जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाओं के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए खेतों में चल रहे कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है, ताकि तेज हवा और बारिश से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए नागरिकों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।