Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में निवेश की अपार संभावनाएं, सिंगापुर में CM सैनी ने उद्योगपतियों से किया आह्वान

Haryana News: हरियाणा में निवेश की अपार संभावनाएं,  सिंगापुर में CM सैनी ने उद्योगपतियों से किया आह्वान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता के बल पर भारतीय समुदाय देश का गौरव बढ़ा रहा है। सिंगापुर जैसे आधुनिक और विश्व के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में भारत का परचम लहराने वाले प्रवासी भारतीयों के पुरुषार्थ पर पूरे देश को गर्व है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का वैश्विक स्तर पर प्राप्त अनुभव और विशेषज्ञता भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने उद्योगपतियों से हरियाणा में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने तथा प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि सिंगापुर ने सीमित भौगोलिक क्षेत्र और संसाधनों के बावजूद दूरदर्शी आर्थिक नीतियों, बेहतर आधारभूत ढांचे, सुशासन और कानून-व्यवस्था के बल पर स्वयं को विश्व के प्रमुख व्यापारिक एवं आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी निवेशकों को बेहतर कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचा, सुशासन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और आज देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश में निवेश, बुनियादी ढांचे, रोजगार और उद्यमिता के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान करने का कार्य किया है।

 हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल माहौल

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, मजबूत सड़क एवं रेल संपर्क, कुशल मानव संसाधन, बेहतर औद्योगिक आधारभूत ढांचा तथा निवेशक-अनुकूल नीतियां हरियाणा को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाती हैं।

 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उद्योगों को कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए और निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने प्रवासी उद्योगपतियों से हरियाणा की निवेश संभावनाओं का लाभ उठाने और प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।

 मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर आने का दिया निमंत्रण : सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में उपस्थित पंजाब और हरियाणा मूल के सभी उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों को हरियाणा आने का हार्दिक निमंत्रण दिया। उन्होंने उन्हें चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में आने का भी निमंत्रण दिया और कहा कि हरियाणा सरकार प्रवासी भारतीयों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: पटना में CM सम्राट चौधरी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का किया शुभारंभ, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

Patna News: बिहार के पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मशाल जलाकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम हो रहा है।

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अमित शाह का बड़ा संदेश, ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

Haryana News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को साइबर नगरी गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। गृह मंत्रीअमित शाह ने यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी संस्कृत आधारित गतिविधियां, CM धामी ने दिए प्रभावी पहल के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राज्य में संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श संस्कृत गांवों में संस्कृत से जुड़ी गतिविधियां केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे साल नियमित रूप से संस्कृत संभाषण और अन्य गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast