
Himani Narwal Murder Case Update: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने हिमानी नरवाल हत्याकांड को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि सचिन ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने मोबाइल के चार्जर की तार से हिमानी का गला घोंटकर उसकी हत्या की। जिसके बाद उसकी लाश को सूटकेस में डाला और सांपला इलाके के बस स्टैंड के पास छोड़ दिया।
प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने क्या बताया?
बता दें, हिमानी नरवाल हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने एक संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। जिसके तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि हिमानी और सचिन दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की दोस्ती फेसबुक हुई थी। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरु हुआ। इस दौरान उनके बीच संबंध बने।
पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हिमानी ने उसका एक वीडियो बनाया था। जिसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। हिमानी सचिन से पैसों की डिमांड कर रही थी। आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के निकाय चुनाव से पहले हिमानी ने उसे मिलने बुलाया था। उस समय भी वह पैसों की डिमांड कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हिमानी को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मनी। इसके बाद गुस्से में आकर सचिन ने मोबाइल के चार्जर की तार से हिमानी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसने हिमानी का शव सूटकेस में रखा और उसे सांपला बस स्टैंड पर छोड़ दिया।
Leave a comment