Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Roadways Bus: हरियाणा रोडवेज की NCR से पिंक सिटी जयपुर के लिए नई बस सेवा शुरु, यहां देखें समय-सारणी

Haryana Roadways Bus: हरियाणा रोडवेज की NCR से पिंक सिटी जयपुर के लिए नई बस सेवा शुरु, यहां देखें समय-सारणी

 

हरियाणा के NCR क्षेत्र में शामिल बहादुरगढ़, झज्जर और रेवाड़ी सहित कई अन्य शहरों से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि इन इलाकों से जयपुर के बीच सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हरियाणा रोडवेज विभाग ने बहादुरगढ़ से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है।

यह रहेगा शेड्यूल

यह बस बहादुरगढ़ से रवाना होकर वाया दुल्हेड़ा, झज्जर, कुलाना, बावल, बहरोड़, कोटपुतली और शाहपुरा के रास्ते पिंक सिटी जयपुर का सफर तय करेगी।

झज्जर रोडवेज डिपो की यह सुपरफास्ट बस दोपहर साढ़े 3 बजे बहादुरगढ़ से रवाना होकर शाम साढ़े 4 बजे जयपुर, साढ़े पांच बजे रेवाड़ी से होते हुए रात साढ़े 9 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह साढ़े 5 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 09.25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यहां से साढ़े 9 बजे रवाना होकर सुबह साढ़े 10 बजे झज्जर और साढ़े 11 बजे बहादुरगढ़ आगमन करेगी।

यात्रियों को मिलेगा फायदा

इस सीधी बस सेवा के शुरू होने से बहादुरगढ़ सहित झज्जर और रेवाड़ी से राजस्थान के जयपुर के लिए आवागमन करने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा। वहीं, जयपुर से दिल्ली की ओर आने वाले यात्री बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन से अपनी यात्रा को सुगम बना सकेंगे। झज्जर डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि इस नई बस सेवा के संचालन से यात्रियों को जयपुर के लिए एक और अतिरिक्त बस सेवा का लाभ मिलेगा। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात

Haryana News: हरियाणा को ड्रोन निर्माण, एयरोस्पेस और उन्नत तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रूस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। बैठक में हरियाणा में निवेश, तकनीक हस्तांतरण, संयुक्त अनुसंधान तथा औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने 14 अक्टूबर 2026 को बड़ा फैसला सुनाया है। मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई गई है।

Uttarakhand News: 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखण्डी, सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन-2026 की तैयारियों के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रवासी उत्तराखण्डियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast