Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 15 October: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, 75 की स्पीड से चलेगी तेज हवा; यहां पढ़े कल 15 अक्टूबर का मौसम

Kal Ka Mausam 15 October: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, 75 की स्पीड से चलेगी तेज हवा; यहां पढ़े कल 15 अक्टूबर का मौसम

15 October Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार के लिए मौसम अपडेट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा असम के धुबरी, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, ओडिशा के अंगुल, तेलंगाना में खम्मम और कर्नाटक में होन्नावर से गुजर रही है। जिस वजह से दक्षिण राज्यों में बारिस का दौर जारी है। हालांकि, उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधि दर्ज की जा रही है। क्योंकि इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा कल का मौसम।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 15 अक्टूबर को देश के लगभग 22 राज्यों में बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ लैडस्लाइड और बर्फबारी संभव है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 60-70KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। 

Also read: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया तो क्या होगा? पुलिस हिरासत से लेकर जेल तक हो सकती है कार्रवाई, जानें कानून

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा कल का मौसम?  

उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तेज हवा और बारिश संभव है, जिससे ठंडक बढ़ जाएगी। इस दौरान कछ इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभव है। तो वहीं, हवा की रफ्तार 40-50 और कुछ जगहों पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली हुई खास, मोदी कैबिनेट ने 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी

Bonus For Railway Workers:केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के पात्र कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा। बोनस के भुगतान पर कुल 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया तो क्या होगा? पुलिस हिरासत से लेकर जेल तक हो सकती है कार्रवाई, जानें कानून

दिल्ली का जंतर-मंतर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन और धरने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन यहां प्रदर्शन करने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति, संगठन या समूह बिना अनुमति के प्रदर्शन करता है, तो उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast