Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरदावर रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन से संबंधित कार्य करवाने के लिए मांगे थे पैसे

Haryana News:25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरदावर रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन से संबंधित कार्य करवाने के लिए मांगे थे पैसे

Haryana News:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेश गिरदावर (52), हलका तहसील राई, पुत्र श्री राम सिंह, निवासी मलिक कॉलोनी, सोनीपत को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में FIR No. 27 दिनांक 08.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तकसीम, इंतकाल व कब्जा दिलवाने के बदले मांगे थे 25 हजार

ब्यूरो को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके चाचा की जमीन के संबंध में नायब तहसीलदार की अदालत से आदेश जारी हो चुके थे। जमीन की तकसीम सनद, इंतकाल तथा भूमि का कब्जा दिलवाने की कार्रवाई के संबंध में वह आरोपी राजेश गिरदावर से मिला। आरोप है कि गिरदावर ने उक्त कार्यों को करवाने में मदद करने की एवज में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो द्वारा नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की गई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट सोनीपत की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25,000 रुपये की रिश्वत राशि सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : डॉ. ए.एस. चावला

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में ब्यूरो की जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार में संलिप्त कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कानून से ऊपर नहीं है और उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्यूरो का अभियान लगातार जारी रहेगा।                    

Also read: Haryana News: करनाल के असंध में एनकाउंटर से मचा हड़कंप, CIA टीम ने वांटेड आरोपी को दबोचा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में FIR,अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Uttrakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला वकील अंजू की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Uttrakhand News:चेन्नई के फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में छाई उत्तराखंड की फिल्म नीति, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई शूटिंग में रुचि

Uttrakhand News:उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और अनुकूल फिल्म नीति ने चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड की फिल्म नीति, शूटिंग लोकेशंस

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast