Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार को मिली इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की नई सौगात, गयाजी से बैंकॉक के लिए पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट की सीधी सेवा शुरू; CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

Bihar News: बिहार को मिली इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की नई सौगात, गयाजी से बैंकॉक के लिए पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट की सीधी सेवा शुरू; CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

Gayaji to Bangkok flight service: बिहार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्कता के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 26 अक्टूबर 2026 सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया जी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा (6E 1083) का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस नई हवाई सेवा से बिहार की अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और विशेष रूप से मगध क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रा करनेवाले सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में लगातार विस्तार किया जा रहा है। गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से गयाजी का अंतर्राष्ट्रीय संपर्क और सुदृढ़ होगा। इससे भगवान बुद्ध की ज्ञान एवं करुणा की भूमि बिहार और थाईलैंड के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन संबंधों को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गयाजी विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष महत्व रखता है। सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान उपलब्ध होने से विदेशों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और बोधगया सहित पूरे मगध क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, होटल, परिवहन, हस्तशिल्प तथा अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बेहतर हवाई संपर्कता महत्वपूर्ण है।   

Also read: पहले पार्टी से निकाला, अब मंडरा रहा विधायकी पर संकट, अनंत सिंह के राजनीती पर फुल स्टॉप!

मुख्यमंत्री ने इस पहल में सहयोग के लिए इंडिगो एयरलाइंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए सहयोग और समन्वय को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटना, दरभंगा, गयाजी और पूर्णिया एयरपोर्ट के माध्यम से एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में नये अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर हवाई सम्पर्कता बढ़ाने की नीति पर काम किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस से इस दिशा से सहयोग की अपेक्षा है। बेहतर हवाई संपर्कता से बिहार को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई संभावनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। गयाजी से बैंकॉक के बीच यह उड़ान सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। यह पहल बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने तथा राज्य के विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आर०के० सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। आर०के० सिंह ने मुख्यमंत्री को गयाजी-बैंकॉक मार्ग पर इंडिगो एयरलाइंस की प्रथम नॉनस्टॉप उड़ान का सांकेतिक रूप से बोर्डिंग पास भेंट किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आर०के० सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि गयाजी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, अन्य वरीय अधिकारीगण एवं इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी उपस्थित थे।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों की बदल रही तस्वीर, 1,627 नई परियोजनाएं पूरी; क्लासरूम से लैब तक सुविधाओं का विस्तार

Bihar government schools development: बिहार में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं के विकास कार्यों ने उल्लेखनीय गति पकड़ी है। केंद्र प्रायोजित समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएमश्री के तहत राज्य भर के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; जल्द होगा लोकार्पण

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के अंतर्गत संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast