Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम नायब सैनी ने प्रदेश की जनता को दिया बड़ा उपहार, लाभार्थियों के लिए 1884 करोड़ रूपये राशि की वितरित

सीएम नायब सैनी ने प्रदेश की जनता को दिया बड़ा उपहार, लाभार्थियों के लिए 1884 करोड़ रूपये राशि की वितरित

Haryana News: चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को हुए प्रदेश की जनता को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 1884 करोड़ रूपये वितरित किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 842 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि सीधे 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई।

सीएम सैनी ने कहा कि इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा शामिल पेंशन है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है यह भुगतान हमारी सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रोएक्टिव मॉडल के तहत परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वयं निर्धारित होती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 फसलों के लिए किसानों को बीमा क्लेम वितरित किए गए। 1 लाख 67 हजार 460 किसानों के बैंक खातों में 711 करोड़ 69 लाख रुपए की बीमा राशि वितरित की गई।

किसानों को दिया बड़ा उपहार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले 11 सालों में किसानों को फसल के मुआवजा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड रुपए की राशि दी गई। आज प्रदेश के लगभग 11 हजार 199 आढ़तियों को 56 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर के अनुसार खरीफ खरीद सत्र 2025 26 के दौरान आढ़तियों को कुल लगभग 239 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। रबी खरीफ सत्र 2024 25 से गेहूं धान और बाजरा पर आढ़तियों को ₹55 प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने का निर्णय लिया गया।

आर्थिक सहायता के लिए सरकार ने दयालु योजना-2 लागू की- सीएम

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज धान और बाजरा पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से शेष राशि का भुगतान किया गया। आज दयालु योजना के तहत 5 हजार 409 परिवारों को 205 करोड़ 42 लाख की आर्थिक सहायता पहुंचाने का कार्य किया। आज जारी की गई राशि को मिलाकर 55407 परिवारों को 2086 करोड़ 77 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। आवारा पशु के काटने या मारने से घायल या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता के लिए सरकार ने दयालु योजना-2 लागू की।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 12 हजार 353 लाभार्थियों के खाते में मकान निर्माण के 67 करोड रुपए पहुंचने का कार्य किया। 2016-17 से लेकर अब तक इस योजना के तहत लाभार्थियों को 720 करोड़ 22 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें