Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद की मार्केट में लगी भीषण आग, चार दुकानों का सामान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Haryana News: फरीदाबाद की मार्केट में लगी भीषण आग, चार दुकानों का सामान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते एक के बाद एक चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

यह घटना फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट की है, जहां देर रात अचानक आग लगने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। देखते ही देखते आग एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई और इसकी चपेट में चार दुकानें आ गईं आग की लपटें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान दुकानदार अपनी दुकानों से बचा हुआ सामान निकालने की कोशिश करते नजर आए। लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने से दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि एक नंबर मार्केट में इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। उस समय दमकल विभाग के देरी से पहुंचने की शिकायत सामने आई थी और एक दुकान पूरी तरह जल गई थी।।

हालांकि, इस बार दुकानदारों के मुताबिक सूचना देने के कुछ समय बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। दुकानदारों ने इस घटना के बाद बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है, तो इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में पुराने डीजल व पेट्रोल वाहन मालकों को बड़ा झटका, स्क्रैप करवाने के निर्देश, नहीं तो होगा कड़ा एक्शन

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को तुरंत स्क्रैप कराने का समय आ गया है। पुराने वाहन न केवल अत्यधिक वायु प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि ये चलाने में अधिक खर्चीले और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी असुरक्षित होते हैं।

Haryana News: CM नायब सैनी की स्वीडन के मंत्री से मुलाकात, 5 साल में व्यापार और निवेश दोगुना करने का लक्ष्य

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-स्वीडन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा हरियाणा में सहयोग के नए आयाम तलाशने पर चर्चा की।

Himachal News: नालागढ़ में बस सेवा प्रभावित, HRTC के करीब 50 रूट बंद; कई बसों के रूट बदले

Himachal News: पंजाब में एक समाजसेवक परमिन्द्र सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में आज पंजाब बंद के आह्वान का असर हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी देखने को मिला। सुरक्षा की दृष्टि से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) नालागढ़ डिपो ने पंजाब की ओर जाने वाले बस रूटों पर एहतियाती कदम उठाते हुए करीब 50 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दीं। इसके चलते सुबह से ही यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा और पंजाब की ओर जाने वाले लोगों की यात्रा प्रभावित हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast