Search KhabarFast

Press ESC to close

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें रूट और टाइमिंग

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें रूट और टाइमिंग

Festive Special Trains: त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए 11 जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 14 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। ये ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी। इनमें कुछ ट्रेनें रोजाना, जबकि कुछ सप्ताह के चुनिंदा दिनों में चलेंगी। इन ट्रेनों से दिल्ली, बेंगलुरु, अमृतसर, नागपुर, कोलकाता, ऋषिकेश और गुजरात समेत कई जगहों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।

बिहार के इन शहरों को मिलेगा फायदा

रेलवे की ओर से घोषित स्पेशल ट्रेनें मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, छपरा, जयनगर, बक्सर और भागलपुर जैसे स्टेशनों को जोड़ेंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालना और घर जाने के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है।

इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

- हुबली-मुजफ्फरपुर स्पेशल: ट्रेन नंबर 07315 हुबली से हर मंगलवार और 07316 मुजफ्फरपुर से हर शुक्रवार चलेगी। इसका संचालन अक्टूबर से नवंबर के बीच होगा।

- यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल: ट्रेन नंबर 06581 बेंगलुरु के यशवंतपुर से हर रविवार और 06582 सहरसा से हर बुधवार रवाना होगी। यह मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और खगड़िया से होकर गुजरेगी।

- नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल: ट्रेन नंबर 01207 नागपुर से हर बुधवार और 01208 समस्तीपुर से हर शुक्रवार चलेगी।

- छेहरटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल: ट्रेन नंबर 04640 अमृतसर के पास छेहरटा से हर सोमवार और 04639 मुजफ्फरपुर से हर मंगलवार चलेगी।

- अमृतसर-जयनगर स्पेशल: ट्रेन नंबर 04652 बुधवार, शुक्रवार और रविवार को अमृतसर से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04651 जयनगर से निर्धारित दिनों पर चलेगी।

- नारंगी-गोरखपुर स्पेशल: ट्रेन नंबर 05633 असम के नारंगी से हर शुक्रवार और 05634 गोरखपुर से हर रविवार चलेगी।

- टाटानगर-बक्सर स्पेशल: ट्रेन नंबर 08183 टाटानगर से हर मंगलवार और 08184 बक्सर से हर बुधवार चलेगी।

- आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल: ट्रेन नंबर 04062 दिल्ली के आनंद विहार से रोजाना दोपहर 12 बजे और 04061 भागलपुर से रोजाना शाम 4:30 बजे चलेगी।

- ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल: ट्रेन नंबर 04312 ऋषिकेश से हर शुक्रवार और 04311 कोलकाता से हर रविवार रवाना होगी।

- उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल: ट्रेन नंबर 09073 और 09071 गुजरात के उधना से 18 और 25 अक्टूबर को चलेंगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09074 और 09072 जयनगर से 20 और 27 अक्टूबर को रवाना होंगी।

यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की तारीख, समय, ठहराव और टिकट की व्यवस्था की जानकारी जरूर जांच लें। सभी ट्रेनें एक ही समय-सारणी से नहीं चलेंगी। कुछ ट्रेनें केवल निर्धारित तारीखों पर उपलब्ध रहेंगी। त्योहारों के दौरान टिकटों की मांग बढ़ने के कारण यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने और रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लेह एयरपोर्ट से लेकर हिमालयी सड़क तक...PM मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा, ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

PM Modi on Ladakh Development projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में हवाई अड्डे का बुनियादी ढांचा, रणनीतिक सड़क संपर्क, नवीकरणीय ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और जल सुरक्षा शामिल हैं।

राहुल गांधी को SC से फटकार, कोर्ट परिसर में नारेबाजी को लेकर नोटिस जारी याचिकाकर्ता के आचरण पर उठाए सवाल

SC on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं द्वारा दायर याचिका पर भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI ) और अन्य को नोटिस जारी किया। याचिका में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित मतदाता विलोपन को चुनौती दी गई है। इसके अलावा कोर्ट ने याचिका पर ECI, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी से जवाब मांगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast