Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नारनौल के मंच से शैलजा, सुरजेवाला और राव नरेंद्र ने किया बड़ा दावा, कह दी बड़ी बात

Haryana News: नारनौल के मंच से शैलजा, सुरजेवाला और राव नरेंद्र ने किया बड़ा दावा, कह दी बड़ी बात

Haryana News: हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार जिला स्तर पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रही है इसी कड़ी में आज नारनौल जिला हेड क्वार्टर पर जिला स्तरीय वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार वोट चोरी से बनी हुई अवैध सरकार है हरियाणा में प्रत्येक आठवां वोटर फर्जी पाया गया है लोगों के वोट चोरी कर भाजपा ने सरकार बनाई। वहीं कांग्रेस के पोस्टर वार पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सारी कांग्रेस एक है आज भी कुछ जगह यह दिखाया गया कि पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो नहीं है जबकि पोस्टर के बैकग्राउंड में सभी नेताओं के फोटो लगे हुए हैं सभी कांग्रेसी नेता वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में एक दूसरे के साथ मंच सांझा कर रहे हैं और सब आमजन की इस लड़ाई में एक साथ है।

राहुल गांधी ने लोगों के सामने सच्चाई रखी है- कुमारी शैलजा

वहीं सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों के सामने सच्चाई रखी है और लोगों को जागरूक किया है लोग भी आश्चर्यचकित है कि किस तरह से उनका वोट चोरी हो रहा है। वही वोट चोरी मुद्दे के बीच बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के सवाल पर कहा कि आप देख सकते हैं कि किस तरह से इतना बड़ा बहुमत मिलने के बाद भी जमीनी स्तर पर लोगों में कहीं जोश, उत्साह और जश्न देखने को नहीं मिला ऐसे में आप खुद समझ सकते हैं कि किस तरह से सरकार वोट चोरी करके बनी है।

यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है- सुरजेवाला

वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब तक सरकारे जनमत से नहीं बनेगी। जन भावनाओं का सम्मान नहीं हो पाएगा। यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और वह इस लड़ाई को आम जन के साथ लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक लड़ेंगे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast