Haryana: तीज का त्योहार मनाने गई थी घर पत्नी, पति की हुई रहस्यमय मौत

Haryana: तीज का त्योहार मनाने गई थी घर पत्नी, पति की हुई रहस्यमय मौत

यमुनानगर:  हरियाणा के यमुनानगर मॉडल टाउन में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पिछले 3 दिन से व्यक्ति अपने घर में मरा हुआ पड़ा था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ अभी व्यक्ति मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आदर्श नगर निवासी संत कुमार ने बताया कि उसका 39 साल का बेटा शत्रुघ्न सिंह मॉड़ल टाउन में अपने ही मकान में रहता है। और वह विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाता था उसकी पत्नी शनिवार को तीज के त्यौहार के लिए अपने घर हिमाचल में गई थी लेकिन वापस नहीं आई। वह बीमार भी चल रहा था और घर पर अकेला था 3 दिन से उसका शव घर में ही पड़ा हुआ था जब उसके पिता बार-बार फोन करते रहे और उसने फोन नहीं उठाया तो उसके पिता ने आकर देखा कि उसका बेटा सोफे पर मृत पड़ा हुआ है।

इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है लेकिन यह फिलहाल जांच का विषय है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई

Leave a comment