HARYANA: 35 लाख के लेन-देन में व्यापारी की हत्या, एक सप्ताह से था लापता

HARYANA: 35 लाख के लेन-देन में व्यापारी की हत्या, एक सप्ताह से था लापता

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में आज पिछले एक सप्ताह से लापता एक मैटर व्यापारी की गला घोटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्यापारी का शव रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर कॉलोनी में एक मेटल भट्टी में मिट्टी के नीचे दबा मिला। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सीआईए पुलिस ने आरोपी व्यापारी से कड़ाई से पूछताछ की। तब कहीं जाकर आरोपी की निशानदेही पर व्यापारी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है।

खबरों के मुताबिक अलवर की स्कीम 2के रहने वाला करीब 50वर्षीय मंगत अरोड़ा नामक मेटल व्यापारी का रेवाड़ी के मेटल व्यापारी अंकित भालिया से लाखों का व्यापारिक लेन-देन चल रहा था। बताया जा रहा है कि अंकित भालिया ने मंगत अरोड़ा को 35लाख रुपए देने थे, जिसके चलते अंकित बालिया ने उसे पेमेंट लेने के लिए रेवाड़ी बुला लिया, जिसके बाद उसने उत्तम नगर स्थित अपने मेटल के गोदाम पर पहले उसे 12लाख रुपए दिए। फिर दोस्त के साथ मिलकर तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को मेटल भट्टी में मिट्टी के नीचे दबा दिया, ताकि किसी को इसकी भनक ना लगे और वारदात को अंजाम देने के बाद अंकित अपने दोस्त के साथ रेवाड़ी छोड़ कहीं बाहर चला गया।

इधर, व्यापारी मंगत अरोड़ा जब वापस अलवर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। अलवर पुलिस से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी सीआईए पुलिस ने रेवाड़ी के मेटल व्यापारी अंकित अरोड़ा की तलाश शुरू की और उसे व उसके दोस्त को लुधियाना से गिरफ्तार किया कर लिया। सीआईए ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तब कहीं जाकर वारदात का खुलासा हो पाया।बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों की मांग है कि जब तक गृहमंत्री या कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी नहीं आ जाता, तब तक वह शव नहीं उठाएंगे, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a comment