HARYANA: सरकारी नौकरी पाने के लालच में गवाएं 50 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मामला

HARYANA: सरकारी नौकरी पाने के लालच में गवाएं 50 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पानीपत:  हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर पानीपत के एक व्यक्ति ने पंचकूला सेक्टर 12ए के एक व्यक्ति के से 49 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ित ने सेक्टर 14 पुलिस थाना में पानीपत के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 12ए के अमित सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत के विनोद खरब नाम के युवक से उसकी कुछ साल पहले जान पहचान हुई थी। जिसके बाद दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी होने लगा। पानीपत के खरब ने खुद को भाजपा पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताते हुए पीड़ित को उसकी पहुंच होने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अगर उसे किसी जानकार को पुलिस विभाग में एसआई पद पर लगाना हो तो वह लगवा देगा। पहले भी उसने कुछ युवकों की नौकरी लगवाई है। लोभ में आकर पीड़ित ने अपने ममेरे भाई को हरियाणा पुलिस भर्ती में लगवाने को कहाहै। जिसके एवज में आरोपी ने पीड़ित से पहले 25 लाख और उसके बाद 24 लाख रुपए लिया है।

हरियाण पुलिस विभाग में भर्ती का रिजल्ट आने के बाद पीड़ित के जानकार की नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद पीड़ित उक्त व्यक्ति से पैसा वापिस करने को कहा तो उसने कुछ दिन की मोहलत मांगी लेकिन मोहलत बितने के बाद भी उसने पैसा वापिस नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित उक्त व्यक्ति के पानीपत स्थित गांव गया और पैसा वापिस करने को कहा तो उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसके गांव के लोगों से मिलकर पीड़ित ने उन्हें सारी कहानी बताई। गांव के लोगों ने पीड़ित को बताया कि आरोपी पहले भी कुछ लोगों के साथ ठगी कर चुका है। जिसके बाद हारकर पीड़ित ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया।

Leave a comment