
Haryana News:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के एक निजी पैलेस में आज भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में और तेज गति से काम करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के सदस्य अभियान को तेज गति से पूरा करने के लिए आज लाडवा के कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को पानीपत में होने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं की ड्युटिया लगाई गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिना भेदभाव के देश को और आगे बढ़ने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए वह तरह-तरह के गलत प्रचार कर रही है। और पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में EVM को दोष दिया और अब विधानसभा चुनाव में भी EVM का रोना कांग्रेस रो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस अपने किए हुए कामों की तरफ नहीं देख रही है। दूसरे को दोष देकर कांग्रेस बचाना चाहती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नियत है और ना ही नीति है। उन्होंने कहा कि चाहे महाराष्ट्र है, चाहे हरियाणा है देश के लोगों ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है।
शैलजा पर नायब सैनी ने दिया बड़ा बयान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद कुमारी शैलजा के द्वारा दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में चाहे सड़के हो या अन्य विकास के काम हो उन पर तेजी से काम चल रहा है। और नशा मुक्ति के ऊपर वह कुमारी शैलजा से निवेदन करना चाहता हूं कि वह भी इस पर सार्थक काम करें और हमारी सरकार भी और मजबूती उस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में बड़े ही भव्य और व्यवस्था ढंग से तसे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाए जा रही है।
Leave a comment