Haryana News: ‘…प्रदेश की जनता बहुत समझदार हैं’ अभय चौटाला ने किया बड़ा दावा

Haryana News: ‘…प्रदेश की जनता बहुत समझदार हैं’ अभय चौटाला ने किया बड़ा दावा

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्धशक्ति पीठ श्रीदेवी कुप भद्रकाली मन्दिर व गीता की प्राकट्य स्थली ज्योतिसर पहुंचे कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने लिया देवी से विजयश्री का आशीर्वाद, अभय चौटाला ने कहा कि फसल काट तो गेहूं की बोरी उठा कर दूसरे प्रत्याशी कर रहे हैं ढोंग, कहा प्रदेश की जनता इन ढोंगियों को जरूर सबक सिखाएगी ।

कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्धशक्ति पीठ श्रीदेवी कुप भद्रकाली मन्दिर व गीता की प्राकट्य स्थली ज्योतिसर पहुंचे। कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने देवी से विजयश्री का आशीर्वाद लिया अभय चौटाला ने कहा कि  कुछ पाखंडी चुनावी मैदान में है प्रदेश की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल ने 10 साल तक कुरुक्षेत्र की जनता की सुध नहीं ली। सुशील गुप्ता 5 वर्ष तक राज्यसभा में मजे लेते रहे और अब कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जिनका कुरुक्षेत्र से कोई दूर दूर का भी वास्ता नहीं है

प्रदेश की जनता बहुत समझदार है-अभय चौटाला

अभय चौटाला ने कहा कि कोई फसल काट तो गेहूं की बोरी उठाने का ढोंग कर रहा है मगर प्रदेश की जनता इन ढोंगियों को जरूर सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं कब होते हैं। पानी कब दिया जाता है। खाद कब दी जाती है फसल कब और कैसे निकाली जाती है क्या इन प्रत्याशियों को मालूम है? उन्होंने कहा कि एक दिन यह दोनों महानुभाव उनके साथ खेत में चलकर गेहूं की कटाई करवाए तो सब मालूम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बहुत समझदार है और इनका असली चेहरा बेनकाब करेगी।

Leave a comment