
HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के जिले की लाडवा विधानसभाके ग्राम पंचायत बीड़ पिपली में लाडवा विधायक एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सीएम सैनी का ग्रामवासियों ने गर्मजोशी व उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों ने सीएम सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
वहीं इस मौके पर ग्रामवासियों की ओर से सीएम सैनी को मांग पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को समस्याओं का निवारण करने के आदेश भी दिए। इस मौके पर गांव के विकास के लिए 20 लख रुपए देने की घोषणा की। मंच से सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कोंग्रेस ने पूरे प्रदेश में अफवाह फैलाई की भाजपा जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों की बदौलत
कांग्रेस पर बरसे सीएम सैनी
सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस पार्टी झूठ का सहारा लेती है। पीएम मोदी और प्रदेश की सरकार ने गरीब को हर लाभ देने का काम किया है। भाजपा की सरकार ने बड़ी बड़ी समस्याओं में समाधान किया। जिस गति में कोंग्रेस के राज में काम होना चाहिए था, नही हुआ। बल्कि भाजपा के राज में बहुत सारे काम हुए है।
किसानों के दिल्ली कूच पर बोले सीएम सैनी
किसानों के दिल्ली कूच के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों को धरना प्रदर्शन पंजाब में करना चाहिए क्योंकि पंजाब सरकार ने किसानों को कुछ नहीं दिया जबकि हरियाणा की सरकार ने किसानों को करीब 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया है।
Leave a comment