Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के कंबोपुरा गांव में हरियाणा के कोंबोपूरा गांव में बच्चों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किए जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में दो पक्षों के बीच किसी छोटी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे ने सुनाई पूरी घटना
मृतक के बेटे का आरोप है कि विवाद बच्चों को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। बेटे के मुताबिक, जब उसने आरोपियों से विवाद खत्म करने की बात कही तो उसे धमकी दी गई और उस पर भी हमला किया गया। उसने बताया कि किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। मृतक के बेटे का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके बाबा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कही
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।