Haryana News : नशे के खिलाफ सख्त सैनी सरकार, प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाना सरकार का ध्येय हैं- मुख्यमंत्री

Haryana News : नशे के खिलाफ सख्त सैनी सरकार, प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाना सरकार का ध्येय हैं- मुख्यमंत्री

Haryana News :हरियाणा के करनालमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद सीएम सैनी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ बैठक की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि  3नए आपराधिक क़ानून के क्रियान्वयन और प्रदेश के विकास कार्यों की हो समीक्षा हो रही है। प्रदेश में 28फरवरी 2025तक 3नए आपराधिक क़ानून पूर्ण रूप से लागू होगा।

सीएम सैनी ने कहा कि 3नए आपराधिक क़ानूनों के हिसाब से सिस्टम में आधारभूत परिवर्तन करना होगा। 445के करीब कोर्ट में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। जेल से ही क़ैदियों की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से होगी पेशी। ई-समन और ई चालान की व्यवस्था को अपनाना होगा। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के खिलाफ और सख्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाना सरकार का ध्येय हैं।

नशा मुक्ति अभियान को लेकर जन जागरण करना होगा- सीएम नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को लेकर जन जागरण करना होगा। नशा रोकने के अभियान में सभी विभागों के साथ साथ महिला,युवा  जनप्रतिनिधियों को शामिल करना होगा। जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक नशा रोकने के प्रयासों के संबंध में मासिक बैठक करें। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई चेन रोकने के लिए हम प्रतिबद्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति केंद्र पर सख्ती से निरीक्षण जरूरी, जो केंद्र मानकों पर खरा ना उतरें उसको तुरंत बंद करने के भी निर्देश दिया है।

Leave a comment