HARYANA: पुलिस की गिरफ्त में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला बदमाश, लॉरेंस बिश्नोई को मानता था अपना गुरु

HARYANA: पुलिस की गिरफ्त में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला बदमाश, लॉरेंस बिश्नोई को मानता था अपना गुरु

कैथल: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग हरियाणा में भी अपनी पैठ जमाना चाहता है। विदेशों में बैठे इस गैंग के गुर्गे हरियाणा के बदमाशों को इंटरनेशनल सिम उपलब्ध करवा रहे हैं। उन सिमों का प्रयोग करके बदमाश जेल में ही बैठकर वारदातों को अंजाम देते हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा मामला कैथल में सामने आया है। बदमाशों ने 3 मई को कलायत में कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करके दहशत फैला दी थी।

पुलिस ने संगरुर जेल में बंद सोनीपत के बदमाश आकाश चौहान को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके चार दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या जैसे संगीन मामलों में जेल में बंद आकाश चौहान जेल के अंदर भी मोबाइल चलाता था। आकाश को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी ने पुर्तगाल की सिम उपलब्ध करवाई थी। पुर्तगाल की इसी सिम पर आकाश ने व्हाट्सऐप एकाउंट बनाया और इंस्टाग्राम के माध्यम से गांव खेड़ी लांबा निवासी नवदीप उर्फ नवी के साथ चैट की।

नवी और आकाश ने कलायत में दुकानदार पर फायरिंग करके क्षेत्र में अपना खौफ बढ़ाने की साजिश रची। फायरिंग की वारदात करने वाले मुख्य सरगना नवदीप को सीआईए-वन पुलिस ने रविवार शाम मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था।

Leave a comment