
पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले मतलौडा ब्लॉक के नारा गांव से जेजेपी पार्टी से प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सतबीर खर्ब ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सतबीर खर्ब ने गांव की एक महिला और उसकी 2 बेटियों समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। मृतक सतबीर गांव की महिला द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों से व पुलिस की कार्यवाही नही होने के चलते मानसिक रूप से परेशान था।
मृतक ने वीडियो बनाकर आरोपियों के नाम लिए है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मृतक का शव पानीपत के शव गृह पोस्टमार्टम के लिये रखवाया गया।मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि शकुंतला नामक महिला से पिछले 20 सालों से झगड़ा चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला ने दूसरी शादी की हुई है। उक्त महिला भाई को प्रताड़ित करती रहती थी। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले की बात है कि महिला के घर के साथ अपने प्लाट में खड़ी भेस का दूध निकालने गया। सुभाष ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे शोर कर रहे थे उन्हें मना करने पर दूसरे पड़ोसी के साथ मिलकर महिला ने मृतक सतवीर को चारों तरफ से घेर कर उसकी पिटाई की । भाई ने बताया कि मारपीट में महिलाओं के साथ कुछ आदमी भी थे ।
मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि भाई की अधिक मारपीट होने के चलते हॉस्पिटल में इलाज कराने गया तो घायल अवस्था में पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। सुभाष ने बताया कि जिसके बाद पुलिस मृतक को ही प्रताड़ित करने लगी। महिला व पुलिस से परेशान होकर भाई ने सल्फास की गोली खा ली आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का कहना कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो एक घटना नहीं होती।
इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर धर्मवीर ने बताया कि मृतक के खिलाफ कुछ महिलाओं ने शिकायत दी हुई है। जिसकी जांच चल रही है। डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजन जो शिकायत देंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Leave a comment