
झज्जर: हरियाणा के झज्जर के एक गांव में एक विवाहिता दहेज की बलिवेदी पर चढ़ गई। विवाहिताने अपने ही मकान में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतका कीपहचान ज्योति पत्नी निक्कु के रूप में हुई है। मामला झज्जर के गांवधारौली का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव कोअपनी उपस्थिति में फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में घटनास्थल कामौका मुआयना किए जाने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिएझज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में परिजनोंद्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि ज्योति को दहेज के लिए उसकेससुराल वाले तंग किया करते थे। जिसकी वजह से उसे ससुराल वालों द्वाराप्रताडित भी किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि दहेज प्रताडऩा के चलतेही ज्योति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने परिजनों के बयान परज्योति के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कियाहै। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों केहवाले कर दिया।
Leave a comment