HARYANA: 3 दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद, पुलिस ने बताया संदिग्ध मामला

HARYANA: 3 दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद, पुलिस ने बताया संदिग्ध मामला

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी सब-डिवीजन के गांव तीन रोज से लापता का युवक का शवबाकरा हैड में मिला है। शव की पहचान झज्जर के ही गांव दादनपुर निवासीराहुल के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार राहुल रोहतक के शिवाजी नगर मेंरहता था और वहीं पर किसी कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था। लेकिन तीनरोज से वह लापता था।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि जेएलएन केबाकरा हैड पर एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है। उसकी पहचान भी उसकेपरिजनों ने कर ली है और उसके परिजन ही उसके शव का नागरिक अस्पताल लेकर आएहै। इसी सूचना पर पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन की।पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में ही मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस काकहना है मौके से जो हालात सामने आए है उसके बाद यहीं कहा जा सकता है किमामला संदिग्ध है। राहुल की हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है। इस बारे में पुलिस ने अभी अनभिज्ञता जाहिर की है।

पुलिस का कहना है किमामला संदिग्ध है और उन्होंने इसकी सूचना रोहतक जिला पुलिस को दी है।जांच के बाद ही इस मामले के रहस्य से पर्दा उठा पाएगा। फिलहाल स्थानीयपुलिस ने मृतक राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनोंके हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment