HARYANA: 3 किलो अफीम के साथ सप्लायर समेत पति पत्नी गिरफ्तार

HARYANA: 3 किलो अफीम के साथ सप्लायर समेत पति पत्नी गिरफ्तार

अंबाला: हरियाणा के अम्बाला पुलिस को बडी कामयाबी मिली है।  CIA-2 की टीम ने 3 किलोग्राम अफीम के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि एक सप्लायर है। और दोनो  पति-पत्नी है। तीनों आरोपी की पहचान बिहार के सीतामड़ी के रहने वाले के तौर पर हुई हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की शुरूहै।

DSP जोगिंदर शर्मा ने बताया ने निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अंबाला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर बिहार से अंबाला आएंगे यहां किसी को सप्लाई करेंगे। CIA-2 अंबाला के पुलिस दल ने तुरंत शास्त्री कट फाटक के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने देखा कि आरोपी दुर्योधन साहनी व उसकी पत्नी महिला आरोपी शास्त्री का फाटक के पास पैदल आ रहे थे और तीसरा आरोपी सुबोध साहनी एक्टिवा पर आया जिसे इन दोनों ने अफीम की सप्लाई देनी थी।

सीआईए-टू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया! प्राथमिक पूछताछ में इनकी पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी के रूप में हुई है। DSP जोगिंदर ने बताया कि दुर्योधन साहनी व उसकी पत्नी अफीम सप्लाई का काम करते हैं वह अंबाला कैंट के रहने वाले सुबोध साहनी को 3 किलो अफीम की खेप देने आए थे!  तीसरे आरोपी के कब्जे से एक्टिवा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और इन्हें अदालत में पेश करके इनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि इनके खिलाफ पहले भी कोई मामला है और यह अफीम कहां से लाए हैं और कहां-कहां सप्लाई की जाती है।

Leave a comment