
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक बार फिर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जिसके तहत एक व्यक्ति तोड़ फोड़ टोल पर तोड़फोड़ करता हुआ नजर आ रहा है, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक टोल पर तोड़फोड़ कर रहा है।
टोल मैनेजर ने बताया कि केवल दो मिनट की देरी की वजह से इस युवक ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें उसने टोल पर मौजूद उनके 10 टोल बूथ पर तोड़ फोड़ की है,घटना रात 10:45 की है, जब नौरंगपु निवासी राव होशियार सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया।
टोल कर्मचारियों से बातचीत के बाद हमने नौरंगपुर निवासी राव होशियार सिंह से भी बातचीत की। जहां उन्होंने बताया की बेट को लेकर तो कोई बात ही नहीं बी बल्कि क्योंकि मैं यहां आस पास का ही रहने वाला हूं तो मैने इन्हे यही बताया, और आईडी दिखाई।
उन्होंने कहा कि लेकिन इन लोगों ने टोल बैरिगेट खोलने से मना किया और गाली गलोच से बातचीत की और वो खुद एक डंडा लेकर मुझे मारने के लिए आए, जिसे बाद मैने अपने बचाव में वो डंडा उनसे छिछा और ये सब हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर ली है, और एफआईआर भी दर्ज कर ली है, अब पुलिस तहकीकात में लगी हुई है।
Leave a comment