Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार में 12 साल के छात्र की गोली लगने से मौत, दोस्त के घर अलमारी में मिली थी गन

Haryana News: हिसार में 12 साल के छात्र की गोली लगने से मौत, दोस्त के घर अलमारी में मिली थी गन

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के मंडी आदमपुर में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय छात्र की जान चली गई। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला देविक गोयल अपने दोस्त के घर गया था, जहां अलमारी में रखी गन से अचानक गोली चल गई। गोली छात्र के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, देविक एक निजी स्कूल में पढ़ता था। आने वाले दो से चार दिनों में उसके स्कूल का टूर प्रस्तावित था। इसी सिलसिले में वह अपने दोस्त के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोस्त ने उसे अपनी घड़ी नहीं मिलने की बात बताई, जिसके बाद दोनों घर में घड़ी तलाशने लगे।

अलमारी में किताबों के बीच मिला गन वाला बॉक्स

घड़ी खोजते समय दोनों ने घर में रखी एक अलमारी खोली। वहां किताबों के बीच एक छोटा बॉक्स रखा हुआ था। बॉक्स खोलने पर उसके अंदर गन मिली। बताया जा रहा है कि देविक ने गन को देखकर उसके बारे में पूछा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उसके माथे में जा लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। अब जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गन किसकी थी और गोली किन परिस्थितियों में चली। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

Haryana News: हरियाणा में नए निवेश आकर्षित करने, अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने और उन्नत तकनीकों के हस्तांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 से 17 अक्टूबर तक स्वीडन के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य हरियाणा को वैश्विक निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना तथा ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा और ऑटोमोबाइल सहित प्रमुख क्षेत्रों में निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाएं तलाशना है। इसके साथ ही, स्वीडन की प्रमुख कंपनियों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं (ग्लोबल सप्लाई चेन) से हरियाणा के उद्योगों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Haryana News: हरियाणा पुलिस के 16 कर्मचारियों का ट्रांसफर, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का आदेश जारी; यहां देखें पूरी लिस्ट

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 16 पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। एक निर्देश जारी करते हुए इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग जिलों और यूनिटों में नई तैनाती दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast