Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 14 October: घर से निकलने से पहले देखें आज का मौसम, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 14 October: घर से निकलने से पहले देखें आज का मौसम, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

14 October Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधि दर्ज की गई है। जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारि Also read: Delhi News: सौरभ दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार, जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के मामले में पुलिस का एक्शन; आज कोर्ट में पेशीश के साथ लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को कई जगहों पर बारिश संभव है। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते है देशभर में कहां-कहां बारिश होगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान के अनुसार, आज 14 अक्टूबर को देश के लगभग 17 राज्यों में बारिश की आशंका जताई गई है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भूस्खलन और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। इन राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। IMD ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा सकता है, जिस वजह से इन इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। 

 

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

अक्टूबर का महीना खत्म होने से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। जबकि धिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: आशुतोष रांका-सौरव दास से जुड़ी बड़ी खबर, जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के मामले में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए CJP कार्यकर्ता

shutosh-Sourav 5-day judicial custody: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर के पास एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Delhi News: सौरभ दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार, जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के मामले में पुलिस का एक्शन; आज कोर्ट में पेशी

CJP Workers Arrested: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं सौरभ दास, आशुतोष रांका और अन्य को जंतर-मंतर में कथित तौर पर घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, CJP कार्यकर्ताओं को एहतियाती तौर पर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश करते समय सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast