Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 16 पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। एक निर्देश जारी करते हुए इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग जिलों और यूनिटों में नई तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इन कर्मचारियों को रिलीव करें और उन्हें निर्देश दें कि वे अपनी नई पोस्टिंग वाली जगह पर रिपोर्ट करें। इसी के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तबादले के लिस्ट में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कोई विभागीय जांच (D.E.) या आपराधिक मामला लंबित न हो। इसके अलावा, पोस्टिंग के आदेश जारी करते समय पत्र संख्या 4231-81/E(II)-6 दिनांक 03.03.2026 के तहत जारी निर्देशों का ध्यान रखा जाए।
यहां देखें लिस्ट -