
गुरूग्राम: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में प्यार करने वाला उतारा मौत के घाट उतार दिया है. साइबर सिटी गुरुग्राम में एक 19 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने वाले चारो आरोपियों को पुलिस के कुछ घंटो के बाद ही गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लेकर अन्य साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे.
सूचना मिलने के बाद की सैक्टर-40 में बतौर अनुसंधान अधिकारी तैनात सहायक उप-निरीक्षक प्रवीन कुमार कथुरिया अस्पताल पहुंचा. जहां पर मृतक नरेन्द्र उर्फ नितिन की माता कमलेश पत्नी गीतानन्द निवासी गांव नाहरपुर रुपा थाना सदर, जिला गुरुग्राम ने एक लिखित शिकायत के दर्ज कराई. 20जूनको इसके बडे लडके नरेन्द्र उर्फ नितिन, उम्र करीब 19 वर्ष को वरुण नामक लड़के ने फोन करके ग्रीन वुड सिटी सैक्टर-45 बुलाया. जहां पर विनयपाल, मानसिह, बोधन, वरुण और अन्य 7/8 व्यक्तियों ने मिलकर इसके लडके नरेन्द्र के साथ मारपीट की.
सभी आरोपी ने लड़के को मरा हुआ समझकर छोड कर चले गए. इसके दामाद मंगलसिंह पुत्र सतपाल निवासी गांव कालवा जिला जीन्द के पास इसके बेटे की फोन लोकेशन आने पर अपने दामाद के मंगल सिंह के साथ ग्रीन वुड सिटी सैक्टर-45, गुरुग्राम पहुंचे. तो देखा नरेन्द्र उर्फ नितिन रोड पर पडा हुआ है. जिसके दोनों हाथों दोनों पैरों और पीठ पर चोटों के निशान है, ये नरेन्द्र उर्फ नितिन को ईलाज के लिए कथूरिया अस्पताल में आए जिसकी दौरान मौत हो गई है.
Leave a comment