
नई दिल्ली: नोएडा के बाद अब गुरूग्राम जिले से थप्पड़ कांड का मामला समने आ रहा है। जहां लिफ्ट में फंसे एक व्यक्ति नें बाहर निकल कर गार्ड को थप्पडों से पीटाना शुरू कर दिया। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और गार्डस भी इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे है।
बता दें कि यह घटना गुरूग्राम जिले के सेक्टर 50 में स्थित निर्वाणा कंट्री के द क्लॉज एन सोसाइटी का बताया जा रहा है। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में फंसे वरूण नाथ नाम के व्यक्ति को बाहार निकालने के लिए दो गार्ड भागते हुए लिफ्ट के पास आते है और लिफ्ट को खोलने की कोशिश करते है। लिफ्ट खुलती है तो अंदर से निकलने वाला शख्स गार्ड पर गुस्सा होते हुए नजर आ रहा है। वह भागकर गार्ड पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाना शुरू कर देता है। इधर पीछे खड़ा दूसरा गार्ड घबरा जाता है और दुबक कर पीछे खड़ा हो जाता है। इस के साथ थप्पड़ पड़ने वाले गार्ड का नाम अशोक बताया गया है।
वहीं पीड़ित गार्ड अशोक कुमार का कहना है कि रविवार को वह ड्यूटी पर थे तो इंटरकॉम पर कॉल आई। कॉल रिसीव की तो उधर से कहा गया कि वह इसी सोसायटी में 14वीं मंजिल पर रहते हैं। लिफ्ट से नीचे आ रहे थे तो लिफ्ट खराब हो गई है और गेट नहीं खुल पा रहा, अंदर फंसा हुआ हूं। जल्दी किसी को बुलाकर लाओ। गार्ड अशोक ने लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया और वे लिफ्ट के पास पहुंचे। फिर ऑपरेटर ने लिफ्ट का गेट खोला तो 14वीं मंजिल पर रहने वाले वरुण नाथ बाहर निकले और गार्ड पर थप्पड़ों की बारिश करने लगे। वहीं अब दोनों गार्ड इस मामले में पुलिस कार्रवाई कि मांग कर रहे है।
Leave a comment