Haryana: गोलीबारी से दहला गोहाना, 1 की मौके पर ही मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Haryana: गोलीबारी से दहला गोहाना, 1 की  मौके पर ही मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोहाना: हरियाणा के सोनीपत में लगातार क्राइम की संख्या बढ़ती जा रही है जहां सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में और गोहाना थाना क्षेत्र में एक साथ हत्या के मामले सामने आए हैं जहां गोहाना में भी दिनदहाड़े 2 छात्रों को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है वहीं मौके पर गोलियों के खोल भी मिले हैं गोहाना में हत्या की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.

गोहाना में दिन दिहाडे दो छात्रों की गोली मार कर हत्या का मामला सामने आया है. दोनों युवक दोस्त थे साहिल नामक युवक गांव सिंकदर पुर माजरा और दुसरा युवक रोहित गांव रभडा का रहने वाला था. जिन्हें 2 बाइक सवार 3 बदामाशों के द्वारा गोली मारी गई है. मौके पर आधा दर्जन के करीब गोलियों के खोल बरामद किये गए है. रोहित की मौके पर मौत हो गई है, साहिल की उपचार के दौरान दम तोडा दिया है.

इस पूरे मामले को बरोदा हल्के के उपचुनाव से पहले के दौरान रभडा गांव के शराब ठेकेदार रसिया की हत्या की थी. जिसके साथ इस हत्या कांड को जोडा जा रहा है. हमलावर को भी छरें लगे हुए है जो की सीसीटीवी कैमरे में केद हुई है. पुलिस बल और एफएसएल मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. पुलिस आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है.

एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि वारदात में दोनों युवकों की मौत हो चुकी है. मौके पर खाली खोल  बरामद हुए है. पुलिस ने आरोपियों की तलास को लेकर नाकाबंदी कर दी गई. सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई है.

Leave a comment